माध्यमिक के नतीजे दो मई को सुबह नौ बजे
माध्यमिक परीक्षा के नतीजे दो मई, गुरुवार को जारी किये जायेंगे
कोलकाता. माध्यमिक परीक्षा के नतीजे दो मई, गुरुवार को जारी किये जायेंगे. संवाददाता सम्मेलन के जरिये माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नतीजों की घोषणा उसी दिन सुबह नौ बजे करेगा. हालांकि वेबसाइट पर नतीजे 9.45 बजे से उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने शुक्रवार को यह अधिसूचना जारी की. शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जानकारी दी कि बोर्ड दो मई को सुबह नौ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माध्यमिक के नतीजों की आधिकारिक घोषणा करेगा. सुबह 9:45 बजे से रिजल्ट वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे. वहीं, मार्कशीट और सर्टिफिकेट बोर्ड के विशिष्ट कैंप कार्यालय से सुबह 10 बजे से उपलब्ध कराये जायेंगे, यानी कि माध्यमिक की मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक ही दिन उपलब्ध करा दिये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए