घर से दंपती व बेटी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर के कुंजघाट में एक किराये के मकान से दंपती व बेटी का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर के कुंजघाट में एक किराये के मकान से दंपती व बेटी का शव बरामद किया गया. बहरमपुर थाने की पुलिस ने बताया कि तीन महीने पहले ही दंपती ने इस मकान को किराये पर लिया था. मृतकों के नाम पति सुजय मंडल (35), पत्नी शोभा मंडल (27) व बेटी आराध्या घोष (पांच) बताया गया है. जानकारी के मुताबिक शोभा के पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. बाद में सुजय के साथ अपनी बेटी को लेकर नये सिरे से अपना जीवन शुरू किया था. पुलिस ने बताया कि सिलिंग फैन से सुजय का शव लटका पाया गया. वहीं, पत्नी व उसकी सौतेली बेटी के शव बिस्तर पर पड़े थे. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि सुजय ने शोभा व आराध्या की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था. सुजय को उसकी बेटी का साथ रहना पसंद नहीं था. शोभा ही काम कर घर का खर्च चलाती थी. सुजय कुछ खास काम नहीं करता था. शोभा के पिता शिवनाथ घोष ने बताया कि दो वर्ष पहले दुर्गापूजा के दौरान उसके पति की मौत हो गयी थी. बाद में सुजय के साथ उसने शादी कर ली. कुंजघाट में वे लोग किराये का मकान लेकर रह रहे थे. इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं थी. रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली. जिले के पुलिस अधीक्षक सूर्यप्रताप यादव ने बताया कि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola