अवैध शराब के मामले में पुलिस ने तोड़ा सेप्टिक टैंक, दो लोग पड़े बीमार

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान टैंक से निकली गैस से दो महिलाएं बीमार पड़ गयीं.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा थाना के चकराधाबल्लभ गांव में सेप्टिक टैंक के अंदर शराब बनाने के लिए छिपाकर रखा गया कच्चा माल निकालते समय एक नाबालिग लड़के समेत तीन लोगों की मौत की घटना के बाद पुलिस ने नमूना संग्रह करने के लिए सेप्टिक टैंक को तोड़ डाला. इस दौरान टैंक से निकली गैस से दो महिलाएं बीमार पड़ गयीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि पुलिस व आबकारी विभाग की आंख में धूल झोंकने के लिए अवैध शराब बनाने वालों द्वारा शराब बनाने के कच्चे माल सेप्टिक टैंक के अंदर छिपा कर रखे गये थे, जिसे निकालते समय एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी. घटना के बाद से फरार मकान मालिक को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस नमूना संग्रह करने के लिए सेप्टिक टैंक को तोड़ा, जिससे निकले वाली गैस से दो महिलाएं बीमार पड़ गयीं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola