पटाशपुर : बंदूक की नोक पर डकैती

Updated:
विज्ञापन

हां रहने वाले लोगों के हाथ-पैर बांधकर उनकी पिटाई भी की

विज्ञापन

हल्दिया. पटाशपुर थाना अंतर्गत मुस्तफापुर गांव में बंदूक की नोक पर एक मकान में डकैती की गयी. घटना सोमवार की देर रात हुई. डकैतों ने घर में केवल लूटपाट ही नहीं की, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के हाथ-पैर बांधकर उनकी पिटाई भी की. घर में रहने वाली एक गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा गया. करीब तीन घंटों तक चली लूटपाट के बाद डकैत वहां से चले गये. उनके जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचा कर पड़ोस में रहने वाले लोगों से मदद मांगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को एगरा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर इलाके के लोग आतंकित हैं. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि डकैतों की शिनाख्त हो सके.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola