जूट लदी लॉरी में आग लगने से अफरातफरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 1:37 AM

विज्ञापन

गुरुवार को नदिया के नवद्वीप में एक जूट लदी लॉरी में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी.

विज्ञापन

कल्याणी. गुरुवार को नदिया के नवद्वीप में एक जूट लदी लॉरी में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. घटना नवद्वीप नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के श्रीवास आंगन घाट इलाके में हुई. घटना की जानकारी पाकर दो इंजन के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, श्रीवास आंगन घाट के पास एक जूट गोदाम से लॉरी में जूट लादा गया. इसके बाद जैसे ही लॉरी गोदाम से बाहर निकली, लॉरी ओवरहेड बिजली के तार की चपेट में आ गयी और उसमें आग लग गयी. इसके बाद घटना की जानकारी दमकल को दी गयी. खबर पाकर मौके पर दो इंजन के साथ दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया. खबर पाकर नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन बिमान कृष्ण साहा मौके पर पहुंचे. सात से आठ लाख के जूट के जल जाने का अनुमान जताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola