खड़दह में पालिका ने हटाया अतिक्रमण
उत्तर 24 परगना के खड़दह के स्टेशन रोड़ इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के खड़दह के स्टेशन रोड़ इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. खड़दह नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन ने बुधवार दोपहर खड़दह स्टेशन रोड के दोनों किनारों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा वाली सभी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया. अभियान में चेयरपर्सन नीलू सरकार, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के सब ट्रैफिक गार्ड ओसी रंजन रुद्र सहित पंचायत व प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारी मौजूद थे. चेयरपर्सन ने कहा कि यह खड़दह स्टेशन जाने का एकमात्र रास्ता है, इसलिए सरकार के आदेश के बाद सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनायी गयी सभी दुकानों को तोड़ दिया गया. साथ ही उन्होनें हॉकरों और दुकानदारों को चेतावानी दी कि वे रास्ते पर दुकान न लगायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए