पत्थर लदे डंपर की चपेट में आकर खनिक की मौत

Updated:
विज्ञापन

उसका नाम धनंजय बाउरी(50 बताया गया है.

विज्ञापन

पांडवेश्वर. बंकोला क्षेत्र के नबोग्राम के पास पत्थर लदे डंपर की चपेट में आकर कोलियरी के एक खनिक की मौत हो गयी. उसका नाम धनंजय बाउरी(50 बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद उसके शव को लेकर ऑटोप्सी के लिए महकमा अस्पताल भेज दिया. पता चला है कि शुक्रवार दोपहर नबोग्राम संकल्प माइंस से ड्यूटी कर धनंजय साइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में सामने से बंदर आ जाने से साइकिल बेकाबू होकर पत्थर लदे डंपर में जा घुसी. इससे साइकिल पर सवार धनंजय की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक मोइरा कोलियरी का निवासी था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola