ePaper

Mamata Banerjee : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ममता बनर्जी के साथ है कांग्रेस, अधीर चौधरी को आपत्ति है तो जाएं पार्टी के बाहर

Updated at : 18 May 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ममता बनर्जी के साथ है कांग्रेस, अधीर चौधरी को आपत्ति है तो जाएं पार्टी के बाहर

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं, ये स्पष्ट है. अधीर रंजन चौधरी निर्णय लेने वाले नहीं हैं. निर्णय लेने वाले हम हैं, कांग्रेस पार्टी है, हाईकमान है. हम जो तय करेंगे उन्हें फॉलो करना होगा, अगर कोई फॉलो नहीं करता है तो वो बाहर जाएगा.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस जितना ममता बनर्जी का विरोध कर रही है, वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह ममता बनर्जी के साथ है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पहले तो ममता बनर्जी ने कहा कि वे बाहर से I.N.D.I.A. गठबंधन का समर्थन करेंगी. बहुत सी पार्टियां ऐसा करती हैं.

अधीर चौधरी को आपत्ति है तो जाए पार्टी के बाहर

हाल ही में उनका एक और बयान आया है कि अगर सरकार बनती है तो वे सत्ता में शामिल हो जाएंगी. ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं, ये स्पष्ट है. अधीर रंजन चौधरी निर्णय लेने वाले नहीं हैं. निर्णय लेने वाले हम हैं, कांग्रेस पार्टी है, हाईकमान है. हम जो तय करेंगे उन्हें फॉलो करना होगा, अगर कोई फॉलो नहीं करता है तो वो बाहर जाएगा.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैं भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य हूं

यह सुनकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैं भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य हूं.मैं भी हाईकमान हूं. अब देखते हैं अधीर का बयान जानने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और आलाकमान कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं. वहीं ममता बनर्जी की I.N.D.I.A. गठबंधन की बाहर से टिप्पणी करने के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर ने कहा था, वह गठबंधन से भाग गयी हैं. मुझे उनकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं है. अब आप देखिए हवा बदल रही है. तो आप इस दिशा में दौड़ना चाहती हैं. अगर आपको दिखेगा कि मार्जिन बीजेपी की तरफ भारी है तो आप उसकी तरफ जाएंगी. हालांकि अधीर को उसके लिये भी फटकार लगी थी.

मोदी, योगी व दीदी का राजनीतिक डीएनए एक : अधीर रंजन चौधरी

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हैं. दिल्ली में सिर्फ 3 सीटों पर हमारा गठबंधन है. लेकिन हम पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं और वहां लड़ते रहेंगे. ये लोकतंत्र है, निरंकुशता नहीं है. भाजपा को हराने के लिए जो भी करना होगा हम करेंगे.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola