रामकृष्ण मिशन में हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रामकृष्ण मिशन आश्रम में हमला करने के मामले में 13 दिन बाद मुख्य आरोपी प्रदीप राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
कोलकाता. रामकृष्ण मिशन आश्रम में हमला करने के मामले में 13 दिन बाद मुख्य आरोपी प्रदीप राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से ही वह फरार था. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने उसे गिरफ्तार किया. घटना को लेकर अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी प्रदीप राय को अदालत में पेश करने पर उसे तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी. रामकृष्ण मिशन की ओर से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर भक्तिनगर थाने को सौंप दिया. रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए