खेल के मैदान को बचाने के लिए स्थानीय युवकों ने उठायी आवाज

Updated:
विज्ञापन

अब अगर वहां पर ओसीपी के तहत उनका खेल का मैदान खत्म हो जायेगा.

विज्ञापन

जामुड़िया. जामुड़िया इलाके के शिवडांगा मोड़ के समीप स्थित पुराने खेल के एक मैदान पर वर्षों से स्थानीय युवक फुटबॉल व क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इस मैदान के समीप सातग्राम एरिया क्षेत्र अंतर्गत निंघा ओसीपी पेच का निर्माण किया गया,जो इस मैदान तक पहुंच गया है. इस खेल मैदान को बचाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. उनका कहना है कि वहां पर खुले मैदान में वे बचपन से खेलते आये हैं. अब अगर वहां पर ओसीपी के तहत उनका खेल का मैदान खत्म हो जायेगा. इस बारे में उन्होंने इसीएल अधिकारियों को कई बार कहा है लेकिन उनका कहना है कि प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है, जिस वजह से वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं. जबकि यहां पर रास्तों की हालत भी काफी खराब है ,लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि अगर कंपनी की तरफ से उनके लिए खेल के मैदान का इंतजाम नहीं किया गया और रास्ते की व्यवस्था नहीं की गयी तो आने वाले समय में वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola