अमर्त्य सेन के साथ राज्य के वामपंथी नेताओं ने की बैठक

लोकसभा व विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद माकपा अब लोगों से राय ले रही है.
कोलकाता. लोकसभा व विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद माकपा अब लोगों से राय ले रही है. पार्टी में हार के कारणों का विश्लेषण तो हो ही रहा है, आम लोगों से भी प्रतिक्रिया ली जा रही है. इसी कड़ी में माकपा की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन से भी संर्पक साधा गया था. माकपा राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि श्री सेन के साथ तकरीबन दो घंटे तक सकारात्मक बैठक हुई. बैठक में उन्होंने राय दी जो राज्य में वामपंथी आंदोलन को मजबूत करने व भविष्य की रणनीति तय करने में सहायक होगा. अमर्त्य सेन के साथ हुई बैठक में सलीम के अलावा वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु के अलावा केंद्रीय कमेटी के सदस्य भी शामिल थे. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वामपंथी नेताओं ने इस बैठक को काफी अहम व लाभदायक बताया. अमर्त्य सेन की याददाश्त और उनके अनुभवों का जिक्र करते हुए राज्य में वामपंथी आंदोलन को लेकर उनके आग्रह और सुझाव पर गौर किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




