भाटपाड़ा में हथियार के साथ युवक अरेस्ट
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 11 Feb 2026 1:25 AM
इसी क्रम में सोमवार रात भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने कांकीनाड़ा निवासी रवि साव नामक एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले का बैरकपुर शिल्पांचल अक्सर चुनावी दौर में राजनीतिक हिंसा और आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहता है. आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही बैरकपुर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार रात भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने कांकीनाड़ा निवासी रवि साव नामक एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद दो और हथियार बरामद किये गये, जबकि उसके पास से कुल तीन कारतूस भी जब्त किये गये हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो अन्य अपराधियों के नाम उजागर किये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि बीते एक महीने में ही भाटपाड़ा थाना क्षेत्र से 15 अवैध हथियार और 19 कारतूस बरामद किये जा चुके हैं.
इस दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से पहले इलाके में शांति बनाये रखने और अपराध पर लगाम कसने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










