हेस्टिंग्स में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि हादसे को लेकर पहले उन्हें गलत जानकारी दी गयी थी.

विज्ञापन

कोलकाता. हेस्टिंग्स थाना क्षेत्र में हेस्टिंग्स मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवती जख्मी हो गयी. घटना मंगलवार को तड़के हुई. पुलिस के अनुसार, बेहला के एसएन राय रोड का निवासी निशान चौधरी (22) स्कूटी से हेस्टिंग्स मोड़ के पास से गुजर रहा था. स्कूटी की पिछली सीट पर नाज खातून (18) नामक युवती भी सवार थी. दोनों ही बिना हेलमेट के थे. हेस्टिंग्स मोड़ के पास हेस्टिंग्स डाउन रैंप पर स्कूटी अनियंंत्रित होने पर दोनों गिर पड़े. घायलावस्था में दोनों को एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निशान को मृत करार दिया, जबकि नाज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. मृतक के परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि हादसे को लेकर पहले उन्हें गलत जानकारी दी गयी थी. हालांकि, पुलिस ने आरोप को खारिज कर दिया है. घटना को लेकर हेस्टिंग्स थाना के समक्ष प्रदर्शन भी किया गया. मृतक के परिजनों ने चौधरी की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूटी की पिछली सीट पर सवार युवती चौधरी की हत्या की वजह हो सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola