कुएं में कूद कर युवक ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी होते ही बेलूड़ थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन

हावड़ा. बुधवार को हावड़ा के बेलूड़ में एक युवक ने कुएं में कूद कर जान दे दी. घटना के बाद से इलाके में मातम है. बेलूड़ के बिधानपल्ली ए ब्लॉक में उक्त कुआं है, जो काफी पुराना और गहरा है. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. युवक के कुएं में कूदने की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. कुएं के पास भीड़ जुट गयी. वहीं, घटना की जानकारी होते ही बेलूड़ थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. बचाव कार्य शुरू किया गया. बेहोशी की हालत में युवक को कुएं से बाहर निकाला गया. हालांकि बेलूड़ स्टेट जनरल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम राजू दास (32) बताया गया है. वह बेलूड़ थाना अंतर्गत 36 कमारपाड़ा इलाके का रहने वाला था. बेलूड़ थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola