ePaper

हावड़ा : युवा क्रिकेटर की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated at : 02 Oct 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा : युवा क्रिकेटर की संदिग्ध स्थिति में मौत

बोटेनिकल गार्डेन थाना अंतर्गत आंदुल रोड स्थित एक फ्लैट से युवा क्रिकेटर का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम शेख आसिफ हुसैन (27) है.

विज्ञापन

कमरे में मिला शव, मौके से कांच का टुकड़ा भी बरामद

संवाददाता, हावड़ा

बोटेनिकल गार्डेन थाना अंतर्गत आंदुल रोड स्थित एक फ्लैट से युवा क्रिकेटर का शव बरामद किया गया. मृतक का नाम शेख आसिफ हुसैन (27) है. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कोलकाता के क्लब क्रिकेट जगत में आसिफ जाना-पहचाना नाम था. उसकी असामयिक मौत से हर कोई हैरान है. आसिफ ने बंगाल में विभिन्न आयु समूहों के लिए लीग मैच खेले थे. हाल ही में प्रो टी- 20 लीग के एक मैच में उसने 99 रन बनाये थे. इस साल आसिफ ने क्लब क्रिकेट में स्पोर्टिंग यूनियन के साथ करार किया था.

जानकारी के अनुसार, आसिफ बांकुड़ा का निवासी था. वह अपने भाई के साथ यहां रहता था. सोमवार रात को वह अपने कमरे में लहूलुहान अवस्था में पाया गया. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हावड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवव्रत आचार्य ने कहा कि वह पिछले रविवार दोपहर को प्रैक्टिस करने आया था. कमरे में कैसे उसकी मौत हो गयी, यह समझ से बाहर है. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कांच का टुकड़ा मिला है. प्राथमिक जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola