न्यू अलीपुर : ट्रक की चपेट में आकर महिला स्कूटर सवार की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

दोनों को स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मजीदा गायेन (24) नामक स्कूटर पर सवार युवती को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर एक स्कूटर पर जा रहीं दो महिलाएं हादसे की शिकार हो गयीं. घटना न्यू अलीपुर थानाक्षेत्र स्थित डायमंड हार्बर रोड में मिंट के पास सोमवार देर रात की है. दोनों को स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मजीदा गायेन (24) नामक स्कूटर पर सवार युवती को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना में जख्मी स्कूटर चालक आयेशा मंडल (23) को स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया.

इस घटना में पुलिस ने ट्रक चालक नीतेश कुमार को लापरवाही से ट्रक चलाने और एक महिला को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर ट्रक चालक नीतेश कुमार को पांच अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.

वेस्टपोर्ट : कंटेनर की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत

कोलकाता. वेस्टपोर्ट थानाक्षेत्र स्थित हाइड रोड में जैन कुंज के पास कंटेनर की चपेट में आकर स्कूटर पर सवार एक युवती की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. मृतका का नाम डी प्रीति (22) बताया गया है. एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. इस घटना में स्कूटर चालक डीवी रामा मूर्ति (54) गंभीर रूप से घायल हो गयी. बीएनआर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद से कंटेनर चालक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola