युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2025 12:54 AM

विज्ञापन

बताया जाता है कि गृहिणी घर की तीसरी मंजिल पर 18 वर्षीय युवती के बगल वाले कमरे में रहती है.

विज्ञापन

कोलकता. पड़ोस की एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम तरन्नुम आरा है. यह घटना गत 30 नवंबर को कोलकाता के जोड़ासांको इलाके में हुई थी. उस इलाके के मित्रा लेन पर पांच मंजिला मकान में कई परिवार रहते हैं. बताया जाता है कि गृहिणी घर की तीसरी मंजिल पर 18 वर्षीय युवती के बगल वाले कमरे में रहती है. पानी लाने से लेकर बाथरूम के इस्तेमाल तक, कई मुद्दों पर अलग-अलग परिवारों के सदस्यों के बीच रोजाना झगड़े होते थे. एक दिन झगड़े के दौरान आरोपी महिला ने युवती से आपत्तिजनक बातें कह दी. बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद युवती के माता-पिता ने तरन्नुम के खिलाफ उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola