महिला और उसका बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उसका परिचय उत्तर 24 परगना के जेलियाखाली इलाके की निवासी अनिमा दास नामक महिला से हुआ था.

विज्ञापन

कोलकाता. एक महिला व उसके चार वर्षीय बच्चे के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना प्रकाश में आयी है. दक्षिण 24 परगना के बासंती थाने में इनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. परिजनों ने इनके अपहरण या तस्करी की आशंका भी जतायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, लापता महिला कैनिंग थाना क्षेत्र के निकारीघाटा इलाके की निवासी है. काम के सिलसिले में उसका पति दूसरे राज्य में रहता है. सोशल मीडिया पर उसका परिचय उत्तर 24 परगना के जेलियाखाली इलाके की निवासी अनिमा दास नामक महिला से हुआ था. धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गयी. दोनों के एक-दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया. गत मंगलवार को महिला अपने बच्चे को लेकर अनिमा के पिता के घर गयी थी. वहां अनिमा के भाई दूध कुमार मंडल से उसकी मुलाकात हुआ थी. वहां जाने के बाद से ही महिला व उसके बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है. इधर, दूध कुमार भी गायब है. लापता महिला और दूध कुमार के बीच संबंध होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola