महिला पर पीट-पीटकर पति की हत्या करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के निमता के गोला बागान इलाके में एक महिला पर अपने ही पति की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

आरोपी महिला ने थाने में किया सरेंडर, तनाव

प्रतिनिधि, बैरकपुर

उत्तर 24 परगना के निमता के गोला बागान इलाके में एक महिला पर अपने ही पति की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक का नाम सूरज अली (47) था. जबकि आरोपी का नाम सायमा बीबी है. घटना के बाद मृतक की पत्नी मौके से फरार हो गयी और कई घंटों बाद खुद ही थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया. घटना के गुस्साये लोगों ने मृतक का शव लेकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना से इलाके में घंटों तनाव का माहौल देखा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूरज सुबह करीब 5.30 बजे हाइवे पर एक चाय की दुकान पर बैठा था. आरोप है कि इसी उसकी पत्नी, बेटा और बेटी व एक अन्य महिला अचानक वहां पहुंचे और उसे बांस से पीटने लगे. इससे पहले कि आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते, उसके सिर का पिछला हिस्सा फट गया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये.

सूचना पाकर निमता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस बीच गुरुवार को आरोपी महिला ने थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola