ePaper

मां ने मोबाइल देखने से मना किया, तो दे दी जान

Updated at : 26 Nov 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
मां ने मोबाइल देखने से मना किया, तो दे दी जान

खाना खाते समय मोबाइल देखने पर बेटी को फटकार लगाना एक मां को महंगा पड़ गया.

विज्ञापन

न्यू बैरकपुर स्थित एसएन बनर्जी रोड इलाके की घटना

प्रतिनिधि, बैरकपुर

खाना खाते समय मोबाइल देखने पर बेटी को फटकार लगाना एक मां को महंगा पड़ गया. नाराज किशोरी ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम परोमिता मजूमदार (14) है. वह नौवीं कक्षा की छात्रा की. यह घटना न्यू बैरकपुर स्थित एसएन बनर्जी रोड इलाके की है. जानकारी के अनुसार, छात्रा रविवार रात को खाना खाते समय मोबाइल चला रही थी. यह देख उसकी मां ने उसे डांट दिया. इससे नाराज होकर वह बिना खाना खाये अपने कमरे में चली गयी. सोमवार सुबह उसके पिता काम पर चले गये. उसकी मां घर के कामकाज में व्यस्त थी. पड़ोसी सुतपा हलदर ने बताया कि सुबह किसी भारी चीज के गिरने जैसी तेज आवाज सुनकर मेरे पति घर से बाहर निकले. देखा कि सड़क पर किशोरी खून से लथपथ अचेतावस्था में पड़ी है. चीख-पुकार सुनकर उसकी मां घर से बाहर आयी. इसके बाद घायल किशोरी को बारासात सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola