गर्मी में ठंड का एहसास, कोलकाता के इन तीन नये रूटों पर चलेंगी सरकारी एसी बसें

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

वेस्ट बंगाल परिवहन निगम की बसें

West Bengal State Transport: कोलकाता को और मॉडर्न बनाने के लिए पूरे शहर में डिजिटल होर्डिंग्स और डिजिटल बस स्टैंड बनाने की चर्चा भी जोरों पर है.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

West Bengal State Transport: बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में तीन नये मार्गों पर वातानुकूलित (एसी) सरकारी बसें शुरू की जा रही हैं. यह पहल यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखकर की गयी है. नयी बस सेवाएं न्यूटाउन (इको स्पेस) से सोनारपुर, पाटुली (धलाई ब्रिज) से हावड़ा स्टेशन तथा कल्याणी बारा जगी मोड़ से सॉल्टलेक करुणामयी के बीच संचालित होंगी.

इको स्पेस से सोनारपुर तक चलेगी बसें

जानकारी के अनुसार, रूट संख्या 58 की एसी बस इको स्पेस से सोनारपुर तक चलेगी. वहीं रूट संख्या 24 की एसी बस वेल्डिंग ब्रिज (पटौली) से हावड़ा स्टेशन तक जायेगी. रूट संख्या 57 की एसी बस कल्याणी बाड़ी जगुली मोड़ से सॉल्टलेक करुणामयी तक संचालित होगी. राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को अधिक आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए ये नयी एसी बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पतालों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

इन नये रूटों से रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को वाणिज्यिक क्षेत्रों और अस्पतालों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आम जनता को लाभ होगा. बता दें कि कोलकाता को और मॉडर्न बनाने के लिए पूरे शहर में डिजिटल होर्डिंग्स और डिजिटल बस स्टैंड बनाने की चर्चा भी जोरों पर है.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola