ePaper

West Bengal : एक ऐसा गांव जहां मक्खियां नहीं होने दे रही युवाओं की शादियां

Updated at : 15 Oct 2024 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : एक ऐसा गांव जहां मक्खियां नहीं होने दे रही युवाओं की शादियां

West Bengal : मक्खियों से छुटकारा अविलंब दिलाने की मांग पर मंगलवार को पथावरोध की. महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने से सड़को पर जाम लग गया.

विज्ञापन

West Bengal, मुरली चौधरी : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग सब-डिविजन के गोघाट में मक्खियों की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. गांव के युवाओं की शादियां नहीं हो रही हैं, जिससे पूरा गांव गुस्से में है. जिनकी शादी हुई है, वह इन मक्खियों की वजह से शादी तोड़ रहे है. इस तरह मक्खियों के भिनभिनाहट से परिवार टूट रहा है. इन मक्खियों के खिलाफ महिलाओ ने मोर्चा खोल दी है.

गोघाट में मक्खियों के भिनभिनाहट से टूट रहा है परिवार

मक्खियों से छुटकारा अविलंब दिलाने की मांग पर मंगलवार को पथावरोध की. महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने से सड़को पर जाम लग गया. खबर पाकर पुलिस पहुंची और समझा बूझाकर सड़क जाम खत्म करवाया. यह घटना हुगली के गोघाट के भादुर ग्राम पंचायत के बांधेस्वर इलाके का है. आरोप है कि इलाके में सफाई की व्यवस्था सही नहीं होने से इतनी बदबू है कि घर में रहना भी मुश्किल हो गया है. मक्खियों की वजह से पकाया हुआ खाना भी खराब हो रहा है. बीमारियों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

बीमारियों के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

छोटे बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा आ रही है. यहां तक कि गांव के लड़के-लड़कियों की शादियां मक्खियों की वजह से टूट रही हैं, ऐसा भी आरोप लगाया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई है. समाधान के लिए वे सरकार के दरवाजे-दरवाजे घूम चुके हैं. कई बार प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से भी अपील की गई, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस वजह से गांव की महिलाएं गुस्से में हैं.

Also Read : Laxmi Puja : लक्खी पूजा के पहले महंगाई की मार, सब्जियों की कीमतें आसमान पर

महिलाओं ने मक्खियों के खिलाफ खोला मोर्चा

मंगलवार को स्थानीय महिलाएं इकट्ठा होकर सड़क जाम करने लगीं और नारेबाजी करती रहीं. उनका आरोप है कि गांव में एक पोल्ट्री फार्म से ही सारी समस्या उत्पन्न हो रही है. उसी से आने वाली मक्खियों ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया है. ग्रामीणों के एक बड़े हिस्से का आरोप है कि शासक दल के नेताओं के समर्थन से गांव के बीच लगभग 26 बीघा का यह पोल्ट्री फार्म बनाया गया है. वहीं, गांव में बदबू और मक्खियों के बढ़ते उपद्रव की बात को गोघाट पंचायत समिति के अध्यक्ष विजय राय ने भी स्वीकार किया है. लेकिन जनसंख्या के बीच इतने बड़े पोल्ट्री फार्म को कैसे अनुमति मिली, यह सवाल कई जगहों पर उठ रहा है.

Also read : Supreme Court : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने कोर्ट के सामने क्या कहा, यहां जानें पूरा अपडेट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola