पार्क सर्कस मे चल रहे सीएए विरोधी धरने में प्रदर्शनकारियों की तादाद कम की गयी

Updated:
विज्ञापन

Students, local people gathers, hold placards and shout slogans as a part of the ongoing nationwide protests against Citizenship Amendment Act (CAA), National Register of Citizens (NRC), National Population Register (NPR) and in solidarity with the students of Jawaharlal Nehru University (JNU), January 8, 2020, Kolkata, India. (Photo by Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images)

कोलकाता : कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में चल रहे सीएए विरोधी धरने में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की तादाद कम करने का फैसला लिया गया. धरने के आयोजकों ने फैसला लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक सात लोग सुरक्षित दूरी पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे. राज्य सरकार […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में चल रहे सीएए विरोधी धरने में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की तादाद कम करने का फैसला लिया गया. धरने के आयोजकों ने फैसला लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक सात लोग सुरक्षित दूरी पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

राज्य सरकार की लॉकडाउन से संबंधित अधिसूचना में कहा गया है कि सात से अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है, लिहाजा सात लोग ही प्रदर्शन कर सकते हैं. दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर सर्कस मैदान में लगभग 60 महिलाओं ने छह जनवरी को सीएए के खिलाफ धरना शुरू किया था.

पार्क सर्कस पार्क धरने की आयोजकों में से एक अस्मत जमील ने कहा , सरकार ने हमसे प्रदर्शनकारियों को जमा होने से रोकने का अनुरोध किया है. सरकार ने बारी-बारी से प्रदर्शन करने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा कि अब सात लोग एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाकर और अन्य ऐहतियाती कदम उठाकर प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola