सप्ताह में एक दिन कूचबिहार से कोलकाता के लिए विमान सेवा

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार एयरपोर्ट से कूचबिहार-कोलकाता और कोलकाता-कूचबिहार के लिए उड़ानें 12 फरवरी से सप्ताह में एक बार होंगी

विज्ञापन

12 फरवरी से शुरू होगी उड़ान सेवा अनुबंध खत्म होने के बाद से बंद थी सेवा फैसले से कूचबिहार के व्यवसायी खुश

संवाददाता, कोलकाताकूचबिहार एयरपोर्ट से कूचबिहार-कोलकाता और कोलकाता-कूचबिहार के लिए उड़ानें 12 फरवरी से सप्ताह में एक बार होंगी. इंडिया वन एयर ने अपने तीन साल के अनुबंध के खत्म होने से कूचबिहार एयरपोर्ट से अपनी सेवा बंद कर दी थी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी.

कूचबिहार एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक 12 फरवरी से हर गुरुवार को कोलकाता से कूचबिहार और कूचबिहार से कोलकाता के लिए फ्लाइट्स चलायी जायेगी. इसके बाद मार्च से इस सेवा को पहले की तरह करने की कोशिश होगी. इस फैसले से कूचबिहार के व्यवसायी खुश हैं. उन्होंने सीटों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है.

कूचबिहार एयरपोर्ट के निदेशक सुभाषीश पाल ने कहा कि 12 फरवरी से हर गुरुवार को फ्लाइट सेवा मिलेगी. मार्च तक पहले की तरह सेवा देने की कोशिश होगी. नियमित सेवा मिले, इसकी भी कोशिश की जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola