साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 78 हजार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 12:51 AM

विज्ञापन

न्यू बैरकपुर क्षेत्र निवासी एक पीड़ित को साइबर ठगी के रिकवर रुपये गुरुवार को थाने में बुलाकर उसे लौटाये गये

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर क्षेत्र निवासी एक पीड़ित को साइबर ठगी के रिकवर रुपये गुरुवार को थाने में बुलाकर उसे लौटाये गये. पीड़ित बैरकपुर क्षेत्र का निवासी है. उसकी शिकायत के अनुसार गत महीने उसके बैंक अकाउंट में कुल 78110 रुपये थे. लेकिन उसके अकाउंट से सभी रुपये गायब हो गये. उसने बैरकपुर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर न्यू बैरकपुर थाने की पुलिस की त्वरित जांच में धोखाधड़ी की गयी रकम में 78110 रुपये रिकवर कर लिये गये. पुलिस ने पीड़ित को न्यू बैरकपुर थाने में बुलाकर रिकवरी के पैसे चेक के जरिये सौंप दिये. पीड़ित ने ठगी के रुपये वापस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए न्यू बैरकपुर थाना के प्रभारी सुमित कुमार वैद्य का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola