महिला शौचालय में करते थे ताकझांक, विरोध करने पर हमला, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2025 1:59 AM
कोलकाता एयरपोर्ट के एक नंबर गेट इलाके में रामकृष्ण रोड स्थित एक महिला शौचालय में तांकझांक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध करने पर एक युवक पर मनचलों ने हमला कर दिया
दमदम. कोलकाता एयरपोर्ट के एक नंबर गेट इलाके में रामकृष्ण रोड स्थित एक महिला शौचालय में तांकझांक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध करने पर एक युवक पर मनचलों ने हमला कर दिया. हमले में युवक का सिर फट गया. पीड़ित युवक का नाम अरूप कयाल है. शिकायत के बाद दमदम थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण रोड इलाके में एक अपार्टमेंट के नीचे बाजार है. बाजार की एक पान की दुकान के पीछे ही वह शौचालय है. आरोप है कि बाजार में काम करने वाली महिलाएं जब शौचालय जाती थी तो उक्त दुकान के सामने शाम को मटरगश्ती करने वाले श्याम जायसवाल और उसके कुछ साथी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे. यहां तक कि बाथरूम में तांकझांक भी करते थे. आरोप है कि उन युवकों ने बाथरूम के प्लास्टिक के दरवाजे मे सिगरेट से जलाकर छेद बना दिया था. आरोप है कि बुधवार को जब मनचलों की हरकतों का अरूप कयाल नामक व्यक्ति ने विरोध किया, तो मनचलों ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. पुलिस में घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










