नर्सिंग होम में वृद्धा की मौत पर हंगामा

मृतका की पहचान सुचित्रा विश्वास (66) के रूप में हुई.
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोपबनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में पैर की हड्डी के ऑपरेशन के बाद एक वृद्धा की मौत हो जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मृतका की पहचान सुचित्रा विश्वास (66) के रूप में हुई.
परिवार के अनुसार, 12 फरवरी को पैर की हड्डी में चोट लगने के कारण उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. 16 फरवरी को उनका ऑपरेशन किया गया. परिजनों का कहना है कि 17 फरवरी को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी.परिवार का आरोप है कि नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण उनकी जान गयी. उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को दबाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की पेशकश की गयी, ताकि वे शिकायत दर्ज न करें. मंगलवार रात परिजनों ने चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी.
नर्सिंग होम के चिकित्सक ने किया आरोपों काे खारिज
वहीं, नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ अभिषेक मल्लिक ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि वृद्धा अनियंत्रित डायबिटीज की मरीज थीं और ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति स्थिर थी. उन्होंने कहा कि उनकी मौत अचानक हुई और अस्पताल की ओर से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गयी, लेकिन सफल नहीं हो सके. बनगांव थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




