ePaper

बेलगाम रफ्तार ने ले ली तीन लोगों की जान, एक घायल

Updated at : 29 Nov 2024 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम रफ्तार ने ले ली तीन लोगों की जान, एक घायल

ग्रामीण हावड़ा के उलबेड़िया और बागनान में दो पृथक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन

डंपर ने ट्रक को मारा धक्का दूसरी घटना में ट्रक बिजली के खंभे से टकराया संवाददाता, हावड़ा ग्रामीण हावड़ा के उलबेड़िया और बागनान में दो पृथक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे उलबेड़िया शरत चंद्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पहली घटना उलबेड़िया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के बीर शिवपुर इलाके में हुई, जहां एक ट्रक का टायर अचानक फट गया और ट्रक डिवाइडर से जा टकराया. इसी समय पीछे से आ रहे एक डंपर ने ट्रक को धक्का मार दिया, जिससे डंपर के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाने का काम शुरू हुआ. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मेटाडोर सीधे जाकर क्रेन से टकरा गयी, जिससे मौके पर ही मेटाडोर चालक की मौत हो गयी, जबकि खलासी जख्मी हो गयी. दूसरी घटना बागनान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के कछारीपाड़ा में हुई. यहां सरिया लदा कोलकाता गामी एक ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए एक बिजली के खंभे से जा टकराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से चालक के शव को बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola