भाजपा के बंगाल बंद के खिलाफ तृणमूल ने हुगली जिले के सिंगूर में निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा की ओर से बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाये जाने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सिंगूर में रैली निकाली

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली . भाजपा की ओर से बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाये जाने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सिंगूर में रैली निकाली. इसका नेतृत्व स्थानीय विधायक व मंत्री बेचाराम मान्ना ने किया. रैली के दौरान मंत्री ने बाजार समिति के सदस्यों और दुकानदारों से मुलाकात की और उनसे बुधवार को अपनी दुकानें खुली रखने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसी भी प्रकार की अराजकता और अस्थिरता के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी और प्रदेश में शांति और विकास सुनिश्चित करेगी. वहीं, रिसड़ा नगर पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा, वैद्यवाटी नगरपालिका के चेयरमैन पींटू महतो, कोन्नगर नगरपालिका के चेयरमैन मैन सपन कुमार दास ने भी बंद का विरोध जताया और अपने-अपने क्षेत्र के व्यवसायियों से दुकानें खोलने की अपील की. बुधवार को भाजपा के बंद के विरोध में चुंचुड़ा के विधायक असित मजुमदार ने चुंचुड़ा के पिपुलपाति मोड़ से घड़ी मोड़ तक मंगलवार रात रैली निकाली. रैली में पार्षद व पंचायत सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola