तृणमूल सांसद ने की डॉ घोष को सस्पेंड करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरजी कर की घटना को लेकर अब तृणमूल कांग्रेस में भी मतभेद सामने आने लगे हैं. पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार भी अब इस मामले में मुखर हो उठे हैं. उन्होंने आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तत्काल निलंबित करने की मांग की.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर की घटना को लेकर अब तृणमूल कांग्रेस में भी मतभेद सामने आने लगे हैं. पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार भी अब इस मामले में मुखर हो उठे हैं. उन्होंने आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तत्काल निलंबित करने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार पहले ही डॉ घोष के खिलाफ जांच कर सकती थी. उन्होंने आरजी कर में हुई कथित आर्थिक अनियमितता की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा एसआइटी गठित किये जाने के फैसले का स्वागत किया.

आरजी कर के पूर्व डिप्टी सुपर अख्तर अली ने कहा डॉ घोष के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं. छात्रों को फेल करने, उनके साथ शराब पीने, निविदा में 20 प्रतिशत कमीशन लेने आदि का विरोध किया. इतना ही नहीं उनकी शिकायत सीएम से भी की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola