आरोपी तृणमूल पार्षद छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 08 Feb 2026 11:23 PM

विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक

विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक

उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के पार्षद द्वारा वृद्ध को लात मारने पर हुई मौत का मामला

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के मणिरामपुर इलाके में उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के 23 नंबर वार्ड के पार्षद व पेशे से अधिवक्ता रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर वृद्ध तुलसी अधिकारी (81) से हुए झगड़े में उन्हें लात मारने के बाद हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को तृणमूल की ओर से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है. वहीं, आरोपी तृणमूल पार्षद को पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कानूनी तरीके से अपना काम करेगी. पार्टी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करती है, पार्टी ने उक्त तृणमूल पार्षद को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही कहा कि इस घटना को लेकर आरोपी को कानूनी तरीके से सजा मिलेगी.

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola