तृणमूल ने भाजपा समर्थकों पर लगाया हत्या का आरोप, भगवा दल ने नकारा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 1:12 AM
नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद हंगामा
नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद हंगामा हल्दिया. नंदीग्राम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर इलाके से तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का शव मिलने को केंद्र कर पार्टी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. हालात पर काबू पाने के लिए रैफ की मदद लेने पड़ी. घटना गुरुवार सुबह की है. मृतक की पहचान महादेव बिशोई (52) के रूप में हुई है. वह नंदीग्राम ब्लॉक-एक, गोकुलनगर पंचायत क्षेत्र का निवासी था. बिशोई का शव इसी दिन वृंदावन चौक स्थित बाजार में उसकी चाय की दुकान से मिला. पुलिस की ओर से आशंका व्यक्त की गयी है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गयी होगी. उसके दोनों पैर टूटे हुए थे और हाथों पर चोट के निशान थे. हालांकि, शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही बिशोई की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा. मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर बिशोई की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ओर से इस मामले को लेकर प्रदर्शन व जाम किया गया. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम ब्लॉक-दो के गिरिरचक बाजार इलाके में पथावरोध किया. प्रदर्शन के कारण मृतक का शव घटनास्थल से ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब 10 घंटों तक चले पथावरोध को हटाया गया. इधर, तृणमूल नेता के आरोप को आधारहीन करार देते हुए भाजपा की ओर से कहा गया कि बिशोई की मौत तृणमूल की अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है. भाजपा की तमलुक इकाई के महासचिव मेघनाग पाल ने कहा : इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. इसके पीछे कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है. बुधवार की रात से ही था लापता तृणमूल की नंदीग्राम-एक, ब्लॉक शाखा के अध्यक्ष बप्पादित्य गर्ग ने कहा : बिशोई पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. वह वृंदावनचक दक्षिण के 253 नंबर बूथ के तृणमूल कार्यकर्ता थे. वह बुधवार की रात से लापता थे. उनका आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने महादेव की पीट कर हत्या की है और शव को उनकी दुकान में फेंक दिया. कुछ दिन पहले पार्टी के एक अन्य सदस्य की हत्या कर दी गयी थी. मैं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










