ePaper

Train News : सियालदह-गोरखपुर में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त जनरल कोच के डिब्बे

Updated at : 19 Oct 2024 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Train News : सियालदह-गोरखपुर में जुड़ेंगे दो अतिरिक्त जनरल कोच के डिब्बे

Indian Railways News

Train News : पूरे से मिली जानकारी के अनुसार, सियालदह से ये डिब्बे 19 अक्तूबर से और गोरखपुर से 20 अक्तूबर से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

Train News : पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल में दो अतिरिक्त जनरल कोच के डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है. पूरे से मिली जानकारी के अनुसार, सियालदह से ये डिब्बे 19 अक्तूबर से और गोरखपुर से 20 अक्तूबर से जुड़ेंगे. अब यह ट्रेन 18 डिब्बों के बजाय 20 डिब्बों के साथ चलेगी.

अब 20 मिनट पहले आसनसोल पहुंचेगी बाघ एक्सप्रेस

रेलवे ने बाघ एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव किया है. 25 अक्तूबर से 13020 काठगोदाम से हावड़ा के बीच चलने वाले बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार में बढ़ोतरी करते हुए इसके समय में बदलाव किया गया है. आसनसोल यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे पहुंचती थी. इसमें 20 मिनट का सुधार करते हुए अब 5:30 में पहुंचेगी.

Also Read : Bengal Weather Update : चक्रवात ‘Dana’ का बंगाल में दिख सकता है असर, अलर्ट जारी

समस्तीपुर से आसनसोल के बीच समय सारणी जस की तस रहेगी.

रानीगंज में समय सारणी के अनुसार सुबह 6.17 की जगह 6 बजे, अंडाल 6.33 की जगह 6:15, दुर्गापुर 6.49 की जगह 6.31 और पानागढ़ 7.04 की जगह सुबह 6:46 में पहुंचेगी. समस्तीपुर से आसनसोल के बीच समय सारणी जस की तस रहेगी.

Also Read : Local Train News : अब स्टेशनों पर लोकल ट्रेन रुकेगी महज 30 सेकेंड के लिये, जानें क्या है कारण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola