ePaper

प्रभात खबर से विशेष साक्षात्कार में बोले पीएम मोदी- टीएमसी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखा, आकांक्षाओं को मारा

Updated at : 20 May 2024 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर से विशेष साक्षात्कार में बोले पीएम मोदी- टीएमसी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखा, आकांक्षाओं को मारा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जहां भी जा रहा हूं, मुझे दो बातें हर जगह देखने को मिल रही हैं. एक तो भाजपा पर भरोसा और दोनों राज्यों की सरकार से भारी नाराजगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल समेत देश के अन्य भागों में लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरण पूरे हो चुके हैं. 3 चरण के चुनाव अभी बाकी हैं. पश्चिम बंगाल की 42 में से 24 सीट वोटिंग अभी होनी है. झारखंड-बिहार की 54 में से 31 सीटों पर वोट बाकी हैं. 2019 में 300 पार का लक्ष्य रखने वाली भाजपा ने इस बार अपने गठबंधन एनडीए के लिए ‘400 पार’ का लक्ष्य रखा है. उसे विश्वास है कि वह इस लक्ष्य को हासिल भी कर लेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी से 7-लोक कल्याण मार्ग, नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर लंबी बातचीत की.

दिल्ली में पीएम आवास में प्रधानमंत्री का साक्षात्कार लेते प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी.

इस विशेष साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जहां भी जा रहा हूं, मुझे दो बातें हर जगह देखने को मिल रही हैं. एक तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों का भरोसा और दूसरा दोनों ही राज्यों में वहां की सरकार से भारी नाराजगी. लोगों की आकांक्षाओं को मारकर राज करने को सरकार चलाना नहीं कह सकते.

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लोगों की आकांक्षाओं, भविष्य और सम्मान को कुचला गया है. टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी का दूसरा नाम बन गयी है. लोग देख रहे हैं कि कैसे वहां की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रख दिया है. संदेशखाली की पीड़ितों की आवाज दबाने की कोशिश की गयी. लोगों को अपने त्योहार मनाने से रोका जा रहा है.

उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार लोगों तक केंद्र की योजनाओं का फायदा नहीं पहुंचने दे रही. इसका जवाब वहां के लोग वोट से देंगे. पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा को एक उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं. बंगाल में इस बार हम बड़ी संख्या में सीटें हासिल करेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ओडिशा के लोगों से कहना चाहता हूं कि उनकी तकलीफें जल्द खत्म होने वाली हैं. चुनाव नतीजों में हम ना सिर्फ लोकसभा की ज्यादा सीटें जीतेंगे, बल्कि विधानसभा में भी भाजपा की सरकार बनेगी. बीजेडी की सरकार हमारी जिन योजनाओं को ओडिशा में लागू नहीं होने दे रही, हमारी सरकार बनते ही उनका फायदा लोगों तक पहुंचने लगेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेडी ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा नुकसान ओड़िया संस्कृति और भाषा का किया है. मैंने ओडिशा को भरोसा दिया है कि राज्य का अगला सीएम भाजपा का होगा, और वह व्यक्ति होगा, जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, जो ओडिशा की संस्कृति, परंपरा और ओड़िया लोगों की भावनाओं को समझता हो.

झारखंड-बिहार के कई इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ी है, यहां तक कि डेमोग्राफी भी बदल गयी है. इस पर कैसे अंकुश लगेगा? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड को एक नयी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जेएमएम सरकार की तुष्टीकरण की नीति से वहां घुसपैठ को जमकर बढ़ावा मिल रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से वहां की आदिवासी संस्कृति को खतरा पैदा हो गया है, कई इलाकों की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. बिहार के बॉर्डर इलाकों में भी यही समस्या है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज की महिलाओं और बेटियों को टारगेट करके लैंड जिहाद किया जा रहा है. आदिवासियों की जमीन पर कब्जे की एक खतरनाक साजिश चल रही है. ऐसी खबरें मेरे संज्ञान में आयीं हैं कि कई आदिवासी बहनें इन घुसपैठियों का शिकार बनी हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चियों को जिंदा जलाया जा रहा है. उनकी जघन्य हत्या हो रही है. पीएफआई सदस्यों ने संताल परगना में आदिवासी बच्चियों से शादी करके हजारों एकड़ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है. आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए, आदिवासी बेटी की रक्षा के लिए, आदिवासी संस्कृति को बनाये रखने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में घुसपैठियों ने आदिवासी संस्कृति व बहनों-बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, प्रभात खबर से बोले पीएम मोदी

आदिवासियों का देश की आजादी में बड़ा योगदान, प्रभात खबर से बातचीत में बोले पीएम मोदी, देखिए विडियो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola