बुजुर्ग की हत्या मामले में तृणमूल पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पार्टी से भी निकाले गये

तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को कोर्ट ने हत्या के आरोप में 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य ने 80 साल के तुलसी अधिकारी पर लात से हमला कर दिया था, जिसकी वजह से बुजुर्ग की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पार्षद को गिरफ्तार कर लिया. इसके एक दिन बाद सोमवार को पार्टी ने रवींद्र नाथ को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग की हत्या के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के पार्षद को बैरकपुर की अदालत ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. रविवार को गिरफ्तार किये गये टीएमसी पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को सोमवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया.
रवींद्र नाथ की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी ने की कार्रवाई
रवींद्र नाथ भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है. टीएमसी के नेता एवं सांसद पार्थ भौमिक ने कहा कि पार्टी ने इस मामले पर ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का रुख अपनाया है. पार्षद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
तृणमूल पार्षद पर बुजुर्ग पर लात से हमला करने का आरोप
इस मामले में पुलिस का कहना है कि वार्ड संख्या 23 के पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य ने अपने घर के सामने अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे तुलसी अधिकारी पर कथित तौर पर लात से हमला किया था. तुलसी अधिकारी शनिवार को मौके पर ही गिर गये और बैरकपुर छावनी के जगदीश चंद्र बोस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तृणमूल पार्षद ने आरोपों को किया था खारिज
पार्थ भौमिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह के काम में शामिल किसी को भी संरक्षण नहीं देगी. हालांकि, गिरफ्तारी से पहले पार्षद ने आरोपों को ‘बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताकर खारिज कर दिया था. उन्होंने दावा किया था कि हमला उन्होंने नहीं किया, उन पर ही हमला हुआ था. इस घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोगों ने दोषी पार्षद को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें
रॉबिन भट्टाचार्य तृणमूल पार्टी से निलंबित, लात मारकर बुजुर्ग की हत्या का है आरोप
बैरकपुर में तृणमूल पार्षद के लात मारने से बुजुर्ग की मौत! हत्या का केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










