राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल किया

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों अभिनेत्री कोयल मल्लिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रियो तथा भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल किया.

इस मौके पर पूर्व डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी है. उन्होंने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया. अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने कहा कि उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें संसद के उच्च सदन में भेजने के लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रति आभारी हैं. पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है कि वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभायेंगे. अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि राज्यसभा में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि संविधान समानता, भेदभाव रहित समाज और हर नागरिक की गरिमा की बात करता है. संसद में इन मूल्यों की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना कि कानून इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप हो, यही उनका उद्देश्य रहेगा.

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा नेता राहुल सिन्हा के साथ राज्य पार्टी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी व विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष मौजूद रहे. श्री सिन्हा ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी यह संदेश देती है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित समय पर सम्मान देती है. उन्होंने बंगाल के कल्याण और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की बात दोहरायी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola