सुंदरवन : मछुआरे को जंगल में खींच ले गया बाघ

Updated at : 16 Dec 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरवन : मछुआरे को जंगल में खींच ले गया बाघ

दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन में मछली व केकड़ा पकड़ने के दौरान एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन में मछली व केकड़ा पकड़ने के दौरान एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया. मछुआरे को खींचकर घने जंगल में भी ले गया. घटना शनिवार शाम को हेरोभांगा जंगल के पास हुई.

लापता मछुआरे का नाम श्रीपद मिस्त्री है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मछुआरे की तलाश में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को झड़खाली चार नंबर इलाके का निवासी श्रीपद अपने दो साथियों के साथ नाव लेकर हेरोभांगा जंगल के पास नदी में मछली व केकड़ा पकड़ने निकला था.

मछली पकड़ने के दौरान अचानक एक बाघ ने श्रीपद पर हमला कर दिया. उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाघ तबतक श्रीपद को खींचकर घने जंगल में ले गया. श्रीपद को बचाने के क्रम में उसके दोनों साथी भी घायल हुए. वे वापस लौटे और घटना की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी गयी. श्रीपद के दोनों साथियों का प्राथमिक इलाज बासंती अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर लापता मछुआरे के परिजन चिंतित हैं. रविवार की शाम तक श्रीपद का पता नहीं चल पाया था.

सुंदरवन में ही हुए अन्य एक घटना में बाघ के हमले से एक और मछुआरा भी घायल हुआ है. घटना गत शनिवार को ही चामटा जंगल में हुई. घायल मछुआरे का नाम कालीपद मंडल है. बाघ के हमले के दौरान उसके साथियों की तत्परता का कारण बाघ वापस जंगल में खदेड़ दिया गया. मंडल का कैनिंग अस्पताल में चिकित्साधीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola