बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिले तीन युवक, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 1:36 AM
पुलिस को इसकी सूचना शनिवार की सुबह करीब 8.20 बजे मिली.
कोलकाता. नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के बेलियाघाटा रोड स्थित दो मंजिली इमारत के निचले तल पर स्थित एक कमरे के बिस्तर पर बेहोशी की हालत में तीन युवक मिले. पुलिस को इसकी सूचना शनिवार की सुबह करीब 8.20 बजे मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां कुंदन कुमार (25) नामक युवक को मृत करार दिया गया, जबकि धीरेंद्र राय (28) और किशोर राय (40) अस्पताल में चिकित्साधीन हैं. कुंदन मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के राजपुर गांव का रहने वाला था. फिलहाल वह अन्य दो युवकों के साथ बेलियाघाटा रोड स्थित उक्त इमारत में रह रहा था. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद कुंदन की मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा. घटनास्थल से कोई नोट नहीं मिला है. पुलिस की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










