ePaper

भाजपा विधायक की गाड़ी पर हुए हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 12 Feb 2026 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायक की गाड़ी पर हुए हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

मौके पर भाजपा की महिला समर्थकों ने हाथों में झाड़ू-डंडे लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

विज्ञापन

गोपालनगर में बनगांव-चाकदा में भाजपाईयों ने किया रोड अवरोध बनगांव. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव उत्तर के भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की गाड़ी पर हमला व तोड़फोड़ के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गोपालनगर थाने की पुलिस ने विधायक की गाड़ी पर हमले के मामले में सोमेन अधिकारी नामक एक को गिरफ्तार किया है और घटना के बाद इलाके में अवरोध कर लोगों पर हमले करने के मामले में रणजीत दास और अभिजीत दास नामक दो भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उनका कहना है कि वे लोग कुछ जानते भी नहीं हैं, वे लोग घटना के दौरान वहां थे भी नहीं, लेकिन पुलिस ने बेवजह झूठे मामले में उन लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर विधायक की गाड़ी पर हमले की घटना के विरोध में बुधवार को गोपालनगर थाना के बनगांव चाकदा सड़क पर गोपालनगर बाजार के सामने भाजपा समर्थकों सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व बनगांव दक्षिण के भाजपा विधायक स्वपन मजूमदार ने किया. मौके पर भाजपा की महिला समर्थकों ने हाथों में झाड़ू-डंडे लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. एक घंटे तक अवरोध चला. अंत में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया. मंगलवार को गोपालनगर थाने के बेलडांगा के चारातल इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया की पत्नी समेत कई महिलाएं विधायक की गाड़ी से जा रही थीं, उस गाड़ी में विधायक नहीं थे. आरोप है कि इस दौरान कथित तौर पर कुछ तृणमूल समर्थित लोगों ने इलाके में विकास को लेकर सवाल करते हुए विधायक की गाड़ी को रोक कर हमले किये.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola