ePaper

विमान को हाइजैक करने व बम से उड़ाने की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Updated at : 22 Oct 2024 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
विमान को हाइजैक करने  व बम से उड़ाने की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया. एक विमान को हाइजैक करने और फिर एयरपोर्ट पर विमान को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दी गयी.

विज्ञापन

हाई अलर्ट जारी, हुई उच्चस्तरीय आपात बैठक, पुलिस में शिकायत दर्ज

कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन आने से हड़कंप मच गया. एक विमान को हाइजैक करने और फिर एयरपोर्ट पर विमान को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 10:55 बजे के करीब अचानक कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के सिक्योरिटी चेकिंग ई-पोर्टल के लैंडलाइन फोन की घंटी बजी. फोन करनेवाले ने कहा कि कुछ ही देर में एक विमान को हवा में ही हाईजैक कर लिया जायेगा. इससे पहले कि इधर से कुछ कहा जाता, तब तक फोन करनेवाले ने फोन काट दिया. दो मिनट बाद फिर एक फोन आया और फोन करनेवाले ने कहा कि एयरपोर्ट पर विमान में हाइड्रोजन बम रखा गया है. किसी भी समय विस्फोट हो जायेगा. इस फोन के आने से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट के अधिकारी सकते में आ गये. आनन-फानन में एयरपोर्ट पर तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलायी. करीब दो घंटे तक बैठक चली. इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर से एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस में शिकायत की गयी है. पुलिस पूरे मामले को देख रही है. इधर, पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से फोन आया था, वह कहां से किया गया था, किसने किया था, इसकी जांच की जा रही है. मालूम रहे कि रविवार को भी इसी तरह से लखीमपुर के लीलाबाड़ी से कोलकाता आ रहे एलायंस एयर के विमान में बम होने का धमकी भर मैसेज मिला. इसके बाद इस फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करायी गयी थी. इसी तरह से रविवार को ही भारतीय विमानन कंपनियों के 24 विमानों को बम से उड़ाने के धमकी मिली थी. इससे पहले सप्ताह भर में 90 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो सभी झूठी साबित हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola