वृद्ध मां को घर में बंद कर बेटा चला गया ससुराल

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना की बनगांव नगरपालिका अधीन वार्ड-12 स्थित देवगढ़ इलाके में रहनेवाला एक व्यक्ति अपनी वृद्ध मां को घर में बंद कर ससुराल चला गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव

उत्तर 24 परगना की बनगांव नगरपालिका अधीन वार्ड-12 स्थित देवगढ़ इलाके में रहनेवाला एक व्यक्ति अपनी वृद्ध मां को घर में बंद कर ससुराल चला गया.

चार दिनों से घर में कैद होने से वृद्धा परेशान थी. उसे दीवार फांद कर बाहर निकलने की कोशिश की. इस दौरान गिरकर जख्मी हो गयी. खबर पाकर छोटी बहू वहां पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज करायी. वृद्धा का आरोप है कि उसके बड़े बेटे ने ऐसा कई बार किया है. पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है.

पीड़िता का नाम बिल्लो विश्वास (72) है. उसके बड़े बेटे का नाम उज्ज्वल विश्वास है. आरोप है कि चार दिनों पहले वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल चला गया और जाते-जाते घर में ताला जड़ दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola