ePaper

प्रदर्शन के दूसरे दिन जूनियर डॉक्टर पहुंचे धरना स्थल पर

Updated at : 21 Dec 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शन के दूसरे दिन जूनियर डॉक्टर पहुंचे धरना स्थल पर

26 तक चलेगा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन

26 तक चलेगा धरना-प्रदर्शन कोलकाता. आरजी कर कांड के विरोध में ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से महानगर के डोरिना क्रॉसिंग में आयोजित धरना प्रदर्शन का दूसरे दिन ज्वाइंट डॉक्टर्स फ्रंट के कई सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे थे. धरना स्थल पर पहुंचने वाले जूनियर डॉक्टरों में डॉ देवाशीष हल्दार प्रमुख थे. बता दें कि कलकत्ता हाइकोर्ट की अनुमति पर ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स के बनैर तले महानगर के धर्मतला स्थित डोरिना क्राॅसिंग के पास शुक्रवार दोपहर तीन बजे से चिकित्सकों का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ है, जो 26 दिसंबर तक चलेगा. आरजी कर मामले में 90 दिन बीत जाने के बाद भी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ द्वारा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में नहीं पेश कर सकी है. वहीं, संदीप घोष एवं अभिजीत मंडल के खिलाफ राज्य सरकार सीबीआइ को चार्जशीट पेश करने की अनुमति नहीं दी, जिसके विरोध में सीनियर डॉक्टरों की ओर से धरना दिया जा रहा है. इस संबंध में धरना मंच पर डॉ स्वर्ण गोस्वामी ने बताया कि चार्जशीट के अभाव में कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी है, क्योंकि सीबीआइ आरोप पत्र उपलब्ध नहीं करा सकी है. हम राज्य सरकार की निंदा करते हैं. उन्होंने बताया कि इसके विरोध में सीनियर डॉक्टरों के उक्त संगठन सह अन्य पांच संगठनों द्वारा डोरिना क्राॅसिंग पर धरना दिया जा रहा है. कोर्ट के निर्देश पर धरना प्रदर्शन के लिए चिकित्सकों ने यहां एक मंच भी बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola