ePaper

जितनी अधिक बढ़त, उतना अधिक विकास : तृणमूल विधायक

Updated at : 09 Nov 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
जितनी अधिक बढ़त, उतना अधिक विकास : तृणमूल विधायक

हाड़ोवा विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी रबीउल इस्लाम के समर्थन में आयोजित एक सभा में पहुंचे विधायक नारायण गोस्वामी ने कहा कि जिस सीट से तृणमूल उम्मीदवारों को अधिक बढ़त मिलेगी, वहां उतना ही अधिक विकास होगा

विज्ञापन

तृणमूल प्रत्याशी के समर्थन में बोले विधायक

संवाददाता, कोलकाता

हाड़ोवा विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी रबीउल इस्लाम के समर्थन में आयोजित एक सभा में पहुंचे विधायक नारायण गोस्वामी ने कहा कि जिस सीट से तृणमूल उम्मीदवारों को अधिक बढ़त मिलेगी, वहां उतना ही अधिक विकास होगा. इस भाषण का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है.

हालांकि श्री गोस्वामी ने कहा कि इसमें विवाद का कुछ भी नहीं है. उन्होंने अपने समर्थकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह बातें कहीं हैं. मालूम रहे कि दिवंगत सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के बेटे रबीउल इस्लाम को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे जिले के विकास के लिए जिला परिषद को सालाना 700 करोड़ रुपये आवंटित करती हैं. हमारे जिला परिषद का बजट पड़ोसी राज्य त्रिपुरा के वार्षिक बजट से भी अधिक है, इसलिए जितने अधिक वोटों से जीतेंगे, उस क्षेत्र का उतना अधिक विकास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola