झगड़े में पति ने काटा कान, तो पत्नी ने फोड़ दिया सिर

Updated:
विज्ञापन

इसी दौरान, जब माधुरी खाना बना रही थी, तो विनोद ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया. अचानक, उन्होंने चाकू से माधुरी का कान काट दिया.

विज्ञापन

हुगली. महालया के दिन उत्तरपाड़ा के शिवतला स्ट्रीट इलाके में एक पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पति ने पत्नी का कान काट दिया, जबकि पत्नी ने उसका सिर फोड़ दिया. घायल दंपती की पहचान माधुरी शर्मा और विनोद कुमार शर्मा के रूप में हुई है. उनकी बेटी ने बताया कि विनोद धूलागढ़ में काम करते हैं और महालय के कारण बुधवार को छुट्टी पर घर पर थे. इसी दौरान, जब माधुरी खाना बना रही थी, तो विनोद ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया. अचानक, उन्होंने चाकू से माधुरी का कान काट दिया. वहीं, पत्नी ने उनका सिर फोड़ दिया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल माधुरी शर्मा को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, घर की फर्श पर गिरे विनोद को भी अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola