बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन का आरोप, सीमा पर ठीक से नहीं की जा रही निगरानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 1:30 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल सेठ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बीएसएफ पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

सीएम को लिखा पत्र, आरोपों के घेरे में बीएसएफ

प्रतिनिधि, बनगांव.

उत्तर 24 परगना के बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल सेठ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर बीएसएफ पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है. उन्होंने पत्र लिखकर शिकायत की है कि सीमा पर निगरानी ठीक से नहीं की जा रही है, जिसका लाभ उठाकर बांग्लादेशी घुसपैठिये भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं. श्री सेठ ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले पर गौर करने की अपील की है. मालूम हो कि बनगांव में सीमांत इलाके में एक के बाद एक बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार किये जा रहे हैं. श्री सेठ ने आरोप लगाया है कि भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके में बीएसएफ की नजरदारी में कमी है. कई जगह सीमांत इलाके में लाइट की भी सही व्यवस्था नहीं है. इन सबका लाभ उठाकर घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं और बीएसएफ कुछ नहीं कर पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola