प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सबूतों के छेड़छाड़ होने की जतायी आशंका

West Bengal BJP president Sukanta Majumdar addresses a press conference in Kolkata | PTI
आरजी कर कांड में सियालदह कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि अदालत ने संजय राय को दोषी करार दिया है और हम चाहते हैं कि अपराधी को कठोरतम सजा मिले.
कोलकाता. आरजी कर कांड में सियालदह कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि अदालत ने संजय राय को दोषी करार दिया है और हम चाहते हैं कि अपराधी को कठोरतम सजा मिले. लेकिन साथ ही उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि घटना के बाद प्रथम पांच दिनों तक कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच की. उन्होंने उसी दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका जतायी. उन्हाेंने कहा कि कोलकाता पुलिस की जांच के दौरान ही सबूतों को नष्ट किया गया, इसलिए मामले में सिर्फ संजय राय ही पकड़ा गया. अगर सही सबूत होते, तो घटना की और सच्चाई सामने आती. हालांकि, उन्होंने सियालदह कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि घटना के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. वहीं, श्री मजूमदार ने सलाइन कांड के खिलाफ सोमवार को आंदोलन की घोषणा की. गौरतलब है कि घटना के खिलाफ सोमवार को पार्टी की ओर से स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




