मिनाखां में आधी रात तक हुई एसआइआर की सुनवाई
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एसआइआर को लेकर हीयरिंग के दौरान कई तरह की समस्याएं पहले भी सामने आयी हैं.
विज्ञापन
देर रात तक कतार में खड़े रहे लोग, हुई भारी परेशानी
संवाददाता, बशीरहाटपश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एसआइआर को लेकर हीयरिंग के दौरान कई तरह की समस्याएं पहले भी सामने आयी हैं. अब सुबह से लेकर आधी रात तक एसआइआर की हीयरिंग के लिए कतार में लगे रहने का आरोप लगा है. घटना उत्तर 24 परगना के मिनाखां की है.जानकारी के मुताबिक, मिनाखां बीडीओ ऑफिस में सोमवार को सुनवाई के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगी थीं. देर रात तक सुनवाई हुई. इस दौरान प्रवासी मजदूरों से लेकर बुजुर्गों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. सुबह में आये कई को रात तक लाइन में लगे रहना पड़ा.
हिमाचल प्रदेश से आये एक प्रवासी मजदूर अलीउल मोल्ला ने कहा: मैं ही नहीं मेरे जैसे कई लोग परेशान हैं. भाई-बहन समेत पूरे परिवार के साथ सुबह से आकर लाइन में हूं, कोई सुविधा नहीं है. सुबह से कुछ खाया भी नहीं. अब घर लौटकर ही कुछ खा पाऊंगा.इसी तरह तामिलनाडु से आये एक प्रवासी मजदूर अशराफुल मोल्ला ने कहा: मिनाखां बीडीओ ऑफिस में सुनवाई के लिए सुबह से आया हूं. सुबह नौ बजे आया और रात दस बज गये हैं. अभी तक लंबी लाइनें लगी हैं. तामिलनाडु से सिर्फ एसआइआर की सुनवाई के लिए ही लौटा लेकिन यहां आकर यह स्थिति देख काफी परेशानी हुई. रात तक लाइन में लगे रहना पड़ा. तब जाकर मेरा पूरा हुआ. इसी तरह से एक अन्य प्रवासी मजदूर आनारुल मोल्ला ने कहा: मैं भी तामिलनाडु से एसआइआर की सुनवाई के लिए ही आया. सीधा ट्रेन से उतरा और एसआइआर सेंटर पर ही आया., लेकिन यहां आकर लाइन देकर परेशान हो गया. देर रात तक खड़ा रहना पड़ा. रात 11 बज गये, अब जाकर मेरा हीयरिंग पूरा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










