विस चुनाव लड़ सकती हैं दिलीप घोष की पत्नी

Published by : BIJAY KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 10:52 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गयी है. इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के सक्रिय राजनीति में उतरने की खबर है.

विज्ञापन

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गयी है. इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के सक्रिय राजनीति में उतरने की खबर है. जानकारी के मुताबिक रिंकू मजूमदार ने आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की इच्छा जताते हुए सॉल्टलेक स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा की है. रिंकू मजूमदार ने सॉल्टलेक स्थित पार्टी दफ्तर जाकर अपना आवेदन सौंपा. उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की प्राथमिकता जतायी है. इसमें मेदिनीपुर शहर, बीजपुर और न्यूटाउन है. उन्होंने खुद को ””””जमीनी स्तर की सक्रिय सामाजिक नेत्री”””” बताते हुए लिखा है कि वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं. उन्होंने अपने वर्तमान और पिछले सामाजिक योगदानों का ब्यौरा देते हुए यह स्पष्ट किया है कि वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि, भाजपा नेतृत्व की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

दिलीप बोले, मुझसे पहले से राजनीति कर रही है पत्नी : इधर, गुरुवार को न्यूटाउन इकोपार्क मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने इस सवाल के जवाब में कहा कि मेरी पत्नी मुझसे पहले से राजनीति कर रही हैं. मैं विधायक व सांसद हुआ, उसकी भी इच्छा है. इसलिए अपना बायोडाटा दी है. हजारों लोग जमा दे रहे हैं, तो मेरी पत्नी ने भी उम्मीदवार बनने की इच्छा जतायी है. अब पार्टी तय करेगी कि किसे उम्मीदवार बनाना है. उन्होंने कहा कि वह मेरे से पहले से राजनीति कर रही है. काफी समय से पार्टी से जुड़ी रही हैं, अब उन्होंने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola