सेवानिवृत रेल कर्मी झुलसा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत मधुसूदन विश्वास लेन में एक वृद्ध को घर के बाहर जलते हुए हालत में देखने के बाद अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

हावड़ा. मध्य हावड़ा के हावड़ा थाना अंतर्गत मधुसूदन विश्वास लेन में एक वृद्ध को घर के बाहर जलते हुए हालत में देखने के बाद अफरा-तफरी मच गयी. वृद्ध रेलवे से सेवानिवृत हैं. वह टीटीइ के पद पर थे. उन्हें पहले हावड़ा मैदान स्थित ऑथोपेडिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजूक होने के कारण उन्हें सियालदह स्थित बीआर सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पीड़ित का नाम निखिल रंजन बसु (61) बताया गया है. वह 65 फीसदी जल गये हैं. जानकारी के अनुसार, वह पत्नी सुमिता बसु और इकलौते बेटे अनिलाभ रंजन बसु के साथ रहते हैं. परिवार में कलह अक्सर होता रहता था. रविवार दोपहर एक बजे वह अपने मकान से चीखते हुए बाहर निकले. उनके बदन में आग लगी थी. लोगों ने तुरंत आग को बुझायी और हावड़ा मैदान स्थित रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे.

जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. उन्होंने आग खुद लगायी या किसी घटना के शिकार हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola