छेड़खानी के आरोप के बीच पंचायत समिति अध्यक्ष का इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

महिला प्रधान का एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

कांथी-3 में वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

कोलकाता/हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कांथी-3 पंचायत समिति के अध्यक्ष विकास चंद्र बेज पर पार्टी की ही एक महिला ग्राम पंचायत प्रधान ने छेड़खानी और शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया. महिला प्रधान का एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया.

उक्त ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है. वायरल ऑडियो में महिला यह कहते सुनी जा रही हैं कि पंचायत समिति कार्यालय के एक कमरे में बुलाकर आरोपी नेता ने उनका गाल पकड़ते हुए कहा, “तुम सब कर पाओगी.” इसके बाद भी उनके साथ छेड़खानी जारी रही. महिला के अनुसार, उन्होंने तत्काल विरोध जताया और पूछा कि यह क्या हो रहा है? ऑडियो में वह यह भी कहती सुनाई दे रही हैं कि यदि एक ग्राम प्रधान के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम महिलाओं की स्थिति क्या होगी. जरूरत पड़ने पर राज्य सचिवालय नबान्न जाकर मुख्यमंत्री से मिलने की बात भी ऑडियो में कही गयी है. उधर, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निष्पक्ष पुलिस जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. विवाद बढ़ने के बाद विकास चंद्र बेज ने पंचायत समिति अध्यक्ष पद और पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों को साजिश बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है. जिला परिषद अध्यक्ष उत्तम बारिक ने कहा कि शिकायत मिलने पर पार्टी और प्रशासन मामले की जांच करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola